मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना पर आधारित महा क्विज प्रतियोगिता

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश शासन द्वारा मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना पर आधारित महा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे जबलपुर जिले के एक छोटे से गांव ढूंढी में रहने वाले सामान्य परिवार के अरुण लोधी पिता श्री मोहन लाल लोधी का राज्य स्तर पर चयन हुआ आज माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने चयनित प्रतिभागियों के साथ श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौधारोपण किया ओर प्रतिभागियों से चर्चा की इस क्विज प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर 5 प्रतिभागियों के चयन हुआ था अरुण पटेल ने अपनी प्रतिभा के दम पर ना केवल बरेला जबलपुर में बल्कि प्रदेश स्तर में अपने गांव का नाम रोशन किया है योग गुरु शिवराम राहुल साहू में अरुण पटेल को शुभकामनाएं दी।



