राधा गुप्ता बनी आभा दृढ़ोमर वैश्य समाज की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

जबलपुर दर्पण। उत्तरप्रदेश कालपी जालौन में विगत दिनांक अखिल भारतीय दृढ़ोमर वैश्य समाज के द्वारा कालपी स्थित श्याम पैलेस सभागार में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस समारोह में पूर्व अध्यक्ष आनंद शंकर गुप्ता, कानपुर से नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता एवं उनकी कार्यकारिणी तथा महिला विंग की अध्यक्ष ममता अवधेश गुप्ता ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में जबलपुर की श्रीमति राधा गुप्ता, राधेलाल गुप्ता, शंभूदयाल गुप्ता, अमोद गुप्ता, दिनेश गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, रविन्द्र गुप्ता, राजेश गुप्ता, संदीप गुप्ता आदि सभी पदाधिकारियों एवं अन्य लोगों ने भी शपथ ली, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पधारे विधायक विनोद चतुर्वेदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता एवं अन्य समाज सेवी ने इस समारोह में सम्मिलित होकर वैश्य समाज का गौरव बढ़ाया।



