विधायक कप बेंच प्रेस पावर लिफ्टिंग एवं पंजा कुश्ती का होगा आयोजन

जबलपुर दर्पण। संस्कारधानी में 15 जुलाई को होने वाली विधायक कप बेन्च प्रेस पावर लिफ्टिंग एवं पंजा कुश्ती के बारे में हुई, प्रेस वार्ता में महाकोशल क्रीडा परिषद के संरक्षक एड. प्रशांत मिश्रा ने बताया कि पश्चिम क्षेत्र के विधायक श्री तरूण भनोत एवं श्री गौरव भनोत द्वारा 15 जुलाई 2023 को दशमेश द्वार, प्रेम नगर गुरूद्वारा, मदन महल में विधायक कप बेन्च प्रेस पावर लिफ्टिंग एवं पंजा कुश्ती का आयोजन किया जा रहा है। शहर के लगभग 600 प्रतिभागी भाग लेगें, इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरूष सब जूनियर, जूनियर, सीनियर, मास्टर्स एवं दिव्यांग प्रतिभागी भाग लेगें। इस प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजयी हुए प्रतिभागी को नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। सभी भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आयोजक द्वारा एक-एक टी शर्ट भी दी जाएगी। खिलाड़ियों का वजन 13 जुलाई 2023 को प्रतियोगिता स्थल पर शाम 4.30 बजे से लिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए दोपहर की भोजन की व्यवस्था भी की गई है। इस अवसर पर दविंदर सिंह लाली, हेली, क्षितिज भाटिया, ऋषि राज ब्रिज, गुलाब बजाज, प्रकाश यादव, प्रदीप पटेल, हार्दिक वालिया, सोनू कांडा, आदि लोग पत्रकार वार्ता में मौजूद रहे ।



