जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मोदी सरकार ने विज्ञापनों पर 1000 करोड़ रुपए से अधिक विज्ञापनों पर किए बर्बाद

जबलपुर दर्पण। भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास के नेतृत्व में गठित आरटीआई विभाग के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एडवोकेट आनंद मिश्रा ने एक आरटीआई के माध्यम से यह जानकारी दी है कि पिछले 9 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया को जमकर पैसे लुटाए हैं मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि अगर पिछले एक वित्तीय वर्ष की बात की जाए 2022 – 23 की तो प्रिंट मीडिया में 103 करोड़ रुपए से भी ज्यादा ज्यादा खर्च किए गए हैं तथा अगर 9 वर्षों के खर्च को जोड़ लिया जाए तो यह आंकड़ा 1000 करोड़ रुपए से भी ऊपर पहुंच जाता है वहीं अगर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की बात की जाए तो पिछले वित्तीय वर्ष में 48 करोड रुपए से भी ज्यादा सिर्फ टीवी विज्ञापनों के लिए खर्च किए गए हैं और इसी खर्च को अगर 9 वर्षों का जोड़ा जाए तो यह आंकड़ा 1330 करोड रुपए हो जाता है इसके अलावा केंद्र की मोदी सरकार द्वारा इंटरनेट विज्ञापनों एसएमएस डीसीएटी डीएड और मिसलेनियस एक्सपेंस के नाम पर 200 करोड़ रुपए से भी ज्यादा खर्च किए गए हैं मिश्रा ने बताया कि जहां एक तरफ केंद्र की मोदी सरकार सरकारी खजाने को विज्ञापनों पर लुटाने पर तुली हुई है वही देश की आम जनता महंगाई से चारों तरफ त्रस्त है जरूरत की हर एक वस्तु आज आम आदमी की पहुंच से दूर हो चुकी है हर एक चीज के भाव आज आसमान को छू रहे हैं चाहे बात टमाटर की क्यों ना हो आज टमाटर के भाव देश में ₹250 रुपए किलो तक जा चुके हैं और केंद्र की मोदी सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है यह किस तरह का विकास है जहां सिर्फ मीडिया हाउस का विकास हो रहा है और देश की आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है | अगर इसी पैसे का सदुपयोग केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किया जाता तो शायद महंगाई को कंट्रोल किया जा सकता था | आज पेट्रोल और डीजल के आसमान छूते हुए दामों को कम किया जा सकता था अच्छे हॉस्पिटल्स बनवाए जा सकते थे, अच्छे स्कूल खोले जा सकते थे रोजगार के संसाधन उपलब्ध करवाए जा सकते थे लेकिन इन सब कामों पर काम करने की बजाय केंद्र की मोदी सरकार ने झूठी वाहवाही लूटने के लिए सरकारी खजाने को अपने चहेते मीडिया हाउस तक पहुंचाने का काम किया है| भारतीय युवा कांग्रेस आरटीआई डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ अनिल कुमार मीणा जी का कहना है कि मोदी सरकार ने देश के हजारों करोड रुपए देश की जनता को वास्तविकता से दूर रखने पर खर्च किया हैं| मोदी सरकार ने चेहरा चमकाने एवं वाहवाही लूटने के लिए करोड़ों रुपये फूंक दिए |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88