बिलहारी या तिलहरी में नई सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलने हेतु ज्ञापन

जबलपुर दर्पण। यह सर्वविदित है कि जबलपुर केंद्रीय कार्यालय एवं आयुध निर्माणियों का गढ़ है माना जाता है जहाँ 4 आयुध निर्माणियां हैं जिनके लाखों सेवानिवृत कर्मचारी एवं उनका परिवार, साथ ही साथ सेन्ट्रल ऑर्डिनेंस डिपो, 506 वर्कशॉप, टेलीग्राफ, पोस्ट ऑफिस, महालेखा विभाग,एम ई एस तीनो सेना के सिविल कार्यालय इत्यादि स्थित है इन में कार्यरत कर्मचारी एवं उनके आश्रित परिवारों का इलाज जिनका स्वयं का अस्पताल नहीं है तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों का इलाज सीजीएचएस के अंतर्गत संचालित मात्र 6 औषधालय में होता है । वरिष्ठ नागरिक परिषद के अध्यक्ष काजल विश्वास ने बताया कि जबलपुर के केंद्रीय पेंशनर्स के अन्य संगठनो ने जबलपुर के विभिन्न आवासीय क्षेत्रों में सीजीएचएस डिस्पेंसरी की शाखायें खोले जाने की मांग कर रहे है । चूंकि जबलपुर में पेंशनर्स व लाभार्थियों की संख्या बहुत ही अधिक है जो शहर के विभिन्न दूर दराज ग्रामीण आवासीय क्षेत्रों में रहते हैं ऐसे लाभार्थियों को यातायात की असुविधा बहुत होने के कारण समय पर इलाज से वंचित हो जाते है । जबलपुर नगर में वर्तमान सीजीएचएस की मात्र 6 डिस्पेंसरिया है,होम साइंस कॉलेज के पास, यादव कॉलोनी, जीसीएफ बैजनाथन नगर, हेड पोस्ट ऑफिस सिविल लाइन, खमरिया स्टेट वेस्टलेंड, अधारताल जबलपुर में स्थापित है।
शहर में केंद्रीय पेंशनर्स, चिकित्सा लाभार्थियों की संख्या बहुत अधिक है इसके अनुपात में वर्तमान में डिस्पेंसरियो की संख्या बहुत ही कम है मात्र 6 है। इस गम्भीर बिषय को लेकर वरिष्ठ नागरिक परिषद जबलपुर के अध्यक्ष काजल विश्वास, सचिव दिव्यकान्त निगम, कोषाध्यक्ष गुरमुख दास,घनश्याम चौकसे, अनिल शुक्ला, राम सिंह ठाकुर कुँवर लाल, राज कुमार ठाकुर, प्रमोद दुबे, एम एल अगनहोत्री, संतोष पवार, डी के गुप्ता, श्रीमती पुष्पा दुबे, आर के नोआ, डी पी यादव, महेश जगाती, पूरन लाल झारिया, के सुब्बा राव, ननद लाल शर्मा, ने 7 वीं डिस्पेंसरी बिलहारी, तिलहरी में खोले जाने का ज्ञापन महानिदेशक सीजीएचएस मुख्यालय नई दिल्ली को देने के लिए सीजीएचएस जबलपुर के अपर निदेशक डॉ आर पी रावत को सौपा है। इस वृद्ध जन हितैषी मांग को लेकर भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, जबलपुर के जन सहयोगी सांसद श्री राकेश सिंह एवं केंट विधानसभा के जन प्रिय विधायक श्री अशोक रोहाणी को भी इस गम्भीर समस्या के निवारण हेतु ज्ञापन सौपा जावेगा । वरिष्ठ नागरिक परिषद के संगठन व प्रचार सचिव अनिल शुक्ला के अनुसार जबलपुर मुख्य डाकघर के परिसर में स्थित सीजीएचएस डिस्पेंसरी न 4 में तो बहुत बड़े ग्रामीण क्षेत्र को शामिल किया गया है आने जाने की असुविधा के कारण वरिष्ठ नागरिकों एवं उनके परिवार का इलाज नहीं हो पा रहा है क्योंकि वे सुदूर अंचलों से आते हैं उन्हें आने जाने में बहुत ज्यादा रकम किराए के रूप में खर्च करना पड़ता है 60 वर्ष से 100 वर्ष की आयु के वरिष्ठ नागरिक हैं । इस डिस्पेंसरी में जबलपुर का एक पिछले 10 वर्षों में विकसित हुआ क्षेत्र बिलहरी एवम् तिलहरी आता है जो कि इससे करीब 7 से 8 किलोमीटर दूर है जहां पर आवासीय सुविधा प्राप्त है सेवानिवृत्त कर्मचारी इसी क्षेत्र में विभिन्न भागों में निवासरत है उसमें शिव लहरी,सदर, बिलहरी तिलहरी कजरवारा, बीटा चेंबर, चौथा मील, एकता मार्केट, संस्कार नगर, कटियाघाट, गोवा सालीवाडा, कोसमघाट, रतन वाड़ा, भोंगा द्वार, गौराबाजार, भिटोनी, गौर , रामनगर, रानी लक्ष्मीबाई नगर, ग्वारीघाट बरेला, इत्यादि सरकारी एवं स्टाफ कर्मचारी वास करते है और अधिकतर ग्रामीण इलाके के वाशिंदे हैं। आवासीय स्थानों के बीच में स्थित तिलहरी/बिलहरी में एक नई सीजीएचस डिसपेंसरी खुलवाकर इतने बड़े क्षेत्र ग्राम वासियों की तकलीफ को यथाशीघ्र दूर करनें का अनुरोध किया है ।



