जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्रदेश के युवाओं के सपनों को पंख लगाएगीसीखो कमाओ योजना : योगेंद्र सिंह

जबलपुर दर्पण। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने बीते 4 जुलाई को जिस ‘सीखो कमाओ योजना’ का शुभारंभ किया है, वह एक अद्भुत और अभूतपूर्व योजना है। युवाओं के हित में इस तरह की योजना पहले कभी लागू नहीं की गई। यह योजना युवाओं के सपनों को पंख लगा देगी। युवा मोर्चा इस योजना को नीचे तक पहुंचाने और इसका लाभ प्रदेश के युवाओं तक पहुंचाने के लिए जुलाई माह में विशेष अभियान चलाएगा। यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष श्री योगेंद्र सिंह ठाकुर ने बुधवार को पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने इस योजना को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को युवाओं की ओर से धन्यवाद भी दिया।

युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाएगी योजना
युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष श्री योगेंद्र सिंह ने कहा कि सीखो कमाओ योजना उन युवाओं के लिए वरदान साबित होने वाली है, जो कुछ सीखकर अपने आपको सक्षम बनाना चाहते हैं, किसी नए व्यवसाय में हाथ आजमाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत अनेक विधाओं का प्रावधान किया गया है, जिनमें प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को प्रदेश सरकार की ओर से 8 हजार, 8.5 हजार, 9 हजार और 10 हजार रुपये स्टायपेंड दिया जाएगा। योगेंद्र सिंह ने कहा कि इस योजना को लागू किए जाने से यह स्पष्ट हो जाता है कि प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान युवाओं के भविष्य की कितनी चिंता करते हैं। निश्चित रूप से यह योजना प्रदेश के युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाएगी।

युवा मोर्चा चलाएगा अभियान
योगेंद्र सिंह ने कहा कि इस योजना का लाभ युवाओं तक पहुंचाने के लिए युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के निर्देश पर जुलाई माह में विशेष अभियान चलाएगा। इसके साथ ही युवा मोर्चा कार्यकर्ता इस योजना में पंजीयन कराने के लिए युवाओं को प्रेरित करेंगे, योजना की जानकारी देंगे। योजना से युवाओं को जोड़ने के लिए जिले में प्रत्येक मंडल में युवा सम्मेलन आयेजित किए जाएंगे। साथ कैम्पस ओरिएंटेड कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

युवाओं को पार्टी से जोड़ेगा युवा मोर्चा
योगेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष वैभव पावर जी के निर्देश पर पूर्व में युवा मोर्चा द्वारा नवमतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए युवा चौपाल जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। प्रदेश के 15180 स्थानों पर नवमतदाता युवा चौपाल लगाने का काम किया, जिसमें 6 लाख 70 हजार युवाओं ने सहभागिता की। जो पूरी तरह सफल रहे हैं। इसी कड़ी में युवा मोर्चा युवाओं को पार्टी से जोड़ने और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उन तक पहुंचाने के लिए अगले तीन महीनों में लगातार कार्यक्रम आयोजित करेगा। अगस्त माह में युवा संकल्प यात्रा और तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। सितम्बर माह में युवा टाउन हॉल और संभागीय सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष शिवम तिवारी,युवा मोर्चा प्रभारी पंकज दुबे,महामंत्री रौनक अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अंकित पाठक,शिवा रैकवार,विवेक सिंह,आर्यन मिश्रा,प्रवीण शर्मा उपस्थित थे!!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88