शपथ ग्रहण एवं अलंकरण समारोह

जबलपुर दर्पण। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल रैंगवा करमेता में शपथ ग्रहण एवं अलंकरण समारोह मनाया गया। विद्यार्थियों में उत्तरदायित्व एवं कर्तव्य पालन के गुण विकसित करने के लिए उन्हें विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कमलेश अग्रवाल प्रतिपक्ष नेता नगर निगम जबलपुर थे। विशिष्ट अतिथि श्री निखिल तिवारी, श्री आर के सोनीथे। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थी अपनी नेतृत्व क्षमताओं का विकास विद्यार्थी जीवन में ही करते हैं। अनुशासन ही देश को महान बनाता है। विद्यार्थियों में हेड ब्वॉय-विकास प्रजापति ,अनुराग गुप्ता; हेड गर्ल-मानवी पटेल ,शीतल ठाकुर; ;वॉइस हेड ब्वॉय- अंश राठौर आयुष पटेल ; वॉइस हेड गर्ल-सौम्या उपाध्याय ,सुहानी अहिरवार; स्पोर्ट्स इंचार्ज-प्रिंस जैन, अनुभव गुप्ता; डिसिप्लिन इंचार्ज -अंशिका जैन, नंदिनी राजपूत;हेल्थ एवं वैलनेस इंचार्ज – संदीप पटेल वर्षा बर्मन;बैंड कैप्टन-अयांश राजपूत एक्टीविटी इंचार्ज -सेजल कुर्मी, हर्षिता तिवारी को नियुक्त किया गया। इसके अलावा हाउस के अनुसार कैप्टन चुने गए। शाला संचालक श्री सुलभ जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि यदि विद्यार्थियों की कार्यशैली दूसरे बच्चों को यह प्रेरणा देती है कि वे सपने देखें, नया कुछ सीखने ,कुछ बनने की प्रेरणा हासिल करें; यही सच्चा नेतृत्व है। शाला की प्राचार्याडॉ दीपा जैन ने बच्चों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में शाला के खेल अधिकारी श्री दीपक नामदेव और बैंड मास्टर मेजर नीरज बिरहा के निर्देशन में मार्च पास्ट किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला संचालक श्री संजय जैन ,श्री मनोज ताम्रकार ,श्रीमती वंदना ताम्रकार, श्री सुलभ जैन, प्राचार्य श्री वीरेंद्र पटेल, प्राचार्या डॉ दीपा जैन, श्री सौरभ जैन ने अभूतपूर्व योगदान दिया । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सोनम श्रीवास्तव एवं अन्य प्रबंधन हिंदी प्रवक्ता शर्मिला ठाकुर द्वारा किया गया।



