दमोह दर्पणमध्य प्रदेश

हटा विधानसभा में लगातार बढ़ रही गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार के विरोध और पत्रकारों के साथ अभद्रता के खिलाफ

दमोह जबलपुर दर्पण । पटेरा में मीडियाकर्मियो और क्षेत्रवासियों ने हाट बाजार के दिन 3 घण्टे का धरना प्रदर्शन किया और तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी को महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें उल्लेख किया गया कि हटा विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों लगातार बढ़ रही है। गुंडागर्दी अवैध शराब बिक्री अवैध धंधे हैं इन सभी मामलों में जब कवरेज करने मीडिया कर्मी जाते हैं तो उनके साथ खुलकर अभद्रता मारपीट फर्जी मामले बनाए जाते हैं। विधायक के परिजनों का संरक्षण है जिस कारण पुलिस भी इन पर कार्रवाई करने से पीछे हट जाती है चारों तरफ अवैध उत्खनन भ्रष्टाचार का बोल बाला है। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कानून व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी नजर आ रही है।
वहीं बीते दिनों हटा में कवरेज करने के पत्रकार जितेंद्र गौतम पर विधायक की बेटा और भतीजे सहित करीब 50 से ज्यादा लोगों ने उनका मोबाइल छीना, उनके साथ मारपीट की जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने विधायक के दबाव में आकर पत्रकार के ऊपर झूठा एसटीएससी का मामला दर्ज कर दिया जिसकी जांच समिति गठित कर जांच करते हुए मामले को खारिज किया जाए तथा मामले पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखने के लिए यह कहीं ना कहीं बहुत आवश्यक है पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाये ताकि पत्रकारों को उनके हितों का हनन न हो क्षेत्र में लगातार खुलेआम सट्टा जुआ फलफूल रहा है। समाज के लिए बहुत ही नुकसानदायक है। वहीं पूर्व में मुख्यमंत्री ने कुंडलपुर बांदकपुर प्रसिद्ध क्षेत्र में शराब बिकने पर पूर्णता है प्रतिबंध लगाया था, मगर इन दोनों जगह खुलकर अब शराब की बिक्री की जा रही है जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कठोर कार्रवाई की जाए। महामहिम राज्यपाल से इन मामलों को संज्ञान में लेकर तत्काल कार्रवाई की जाए अन्यथा हम सभी पत्रकार और क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
इस दौरान पटेरा क्षेत्र हटा क्षेत्र दमोह जिले के पत्रकार, समाजसेवी जनता की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88