पनाह फाउंडेशन के द्वारा माँ की रसोई का शुभारम्भ

जबलपुर दर्पण। पनाह फाउंडेशन के द्वारा माँ की रसोई का शुभारम्भ 10 जून से किया गया जिसमे हर एक व्यक्ति के लिए केवल पाच रूपये में भोजन उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की गई है रोजाना यह 700 लोग भोजन करते है जिससे लोगो में काफी हर्ष देखा गया दरसल फाउन्डेश का उदेश्य यह है की कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे तो वही केवल पांच रूपये में भोजन उपलब्ध होने से गरीब मजदुर व जरूरतमंद लोगो को काफी राहत मिली है तो वही पोष्टिक खाना होने से लोगो का स्वस्थ भी सुरक्षित रहेगा फाउन्डेश की ओर से माँ की रसोई की शुरुवात दीनदयाल चौक व कृषि उपज मंडी के सामने से शुरू की गई है संस्था के अध्यक्ष अंकित श्रीवास्तव व सचिव प्रदीप श्रीवास्तव का कहना है की यह एक हमारे द्वारा किया गया एक छोटा सा प्रयास है तो वही हमारा उद्देश्य केवल एक ही है की कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये और न ही भूखा रहे।



