हिन्दू शेरा दल ने बांटा कच्चा राशन

मण्डला। कोरोना महामारी आज आम जनताओं के लिये एक बड़ी विपदा बन चुकी है इसका असर अब तेजी से मध्यप्रदेश मे दिखाई देने लगा है अपनी सुरक्षा अपनी जिम्मेदारी को लेकर प्रशासन भी हर परिस्थिति मे जागरूक है उसी प्रकार आम जन का जागरूक होना भी केवल इस महामारी को हरा सकता सुरक्षित रहने के लिये स्वंय को भी सावधानियां रखनी होगी। इस संदेश को हिन्दू शेरा दल द्वारा अनेक स्थानों मे जाकर लोगों को संदेश दिया एवं हिन्दू शेरा दल द्वारा इस विपदा के समय कोई भूखा न सोये करके गरीब परिवार को राहत करने हेतु कच्चा भोजन दाल चावल दी गई ऐसे परिवार है वहीं हिन्दू शेरा दल के सदस्य प्रताप कछवाहा ने बताया कि हिन्दू शेरा दल इन गरीब परिवारजनो के साथ हर समय तत्पर्य रहता हैं इस महामारी को देखते हुये प्रशासन ने भी जनता की सुरक्षा के लिये कुछ दिनो तक मंडला बंद का आव्हान किया है, पर ऐसी परिस्थिति में सामान्य मजदूर, सामान्य व्यक्ति भी परेशान हो चुका जब तक वह अपना काम करने के लिये जब तक बाहर नहीं निकलेंगे तब तक परिवार का भरण पोषण थोड़ा कठिन हो गया इसलिए उनकी बस्ती जाकर कच्चा अनाज दाल, चावल कुछ दिनो तक के लिये उपलब्ध कराया गया यह पुनीत कार्य मे भोजन वस्तु व्यवस्था हिन्दू शेरा दल के युवाओं ने कराई।



