जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

महानगर में 7 एवँ 8 अगस्त को होगी सन्त रविदास मंदिर निर्माण यात्रा

जबलपुर दर्पण। मप्र शासन द्वारा सागरजिले में बनने वाले संत रविदास जी के मंदिर हेतु पूरे प्रदेश में मंदिर निर्माण यात्रा निकाली जा रही है इस हेतु भाजपा जबलपुर महानगर की व्यवस्था समिति की बैठक भाजपा नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू की अध्यक्षता में रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू ने बताया सन्त रविदास मंदिर निर्माण यात्रा का जबलपुर महानगर में आगामी 7 अगस्त को आगमन होगा और उत्तर व पश्चिम विधानसभा में यात्रा भ्रमण होगा इसके बाद 8 अगस्त को पूर्व एवँ केंट में यात्रा जाएगी।

श्री साहू ने बताया इस यात्रा की तैयारियों हेतु संगठन द्वारा व्यवस्था समिति बनाई गई है जिसमे प्रमुख कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है उसी तारतम्य में बैठक आयोजित की गई।

चुनाव के दृष्टिगत चारो विधानसभा में होंगे सम्मेलन :- नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू ने बताया मप्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा द्वारा सभी विधानसभा में सम्मेलन आयोजित किये जा रहे है इसी तारतम्य में जबलपुर महानगर की चारो विधानसभा में सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे जिनमे आगामी 29 जुलाई को उत्तर एवँ पश्चिम विधानसभा में तथा 30 जुलाई को केंट एवँ पूर्व विधानसभा में विधानसभा सम्मेलन आयोजित किये गए है।

बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अशोक रोहाणी, पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, महामंत्री पंकज दुबे, रत्नेश सोनकर के साथ व्यवस्था समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88