जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

शांतिपूर्वक एवं सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराये जाने हेतु किया फ्लैग मार्च

जबलपुर दर्पण। विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये मतदान शांति पूर्वक सौहाद्रपूर्ण वातावरण मे सम्पन्न कराये जाने हेतु कलेक्टर जबलपुर सौरभ कुमार सुमन (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना ओमती, बेलबाग, लार्डगंज कोतवाली, हनुमानताल, गोहलपुर, संजीवनी नगर, गढा के संवेदनशील क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लेैग मार्च में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) कमल मौर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोनाली दुबे के अलावा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी बल के साथ मौजूद रहे।

फ्लैग मार्च पुलिस लाईन जबलपुर से प्रारम्भ होकर तहसील चौक, घमापुर चौक, बेलबाग थाने के पहले स्थित तिराहा रेवा बेकरी से बाये मुडकर छोटी ओमती, भरतीपुर , बडी ओमती, करमचंद चौक, मालवीय चौक, सुपर मार्केट, बडा फुहारा, कोतवाली, मिलौनीगंज, घोडानक्कास, बडी खेरमाई मंदिर के सामने से, भानतलैया सिंधी कैंप , मण्डी मदार टेकरी, रददी चौकी, गोहलपुर तिराहा, दमोहनाका, बल्देवबाग, रानीताल चौक, लेबर चौक, कछपुरा ब्रिज के उपर से गौतम जी की मढिया , पण्डा की मढिया, त्रिपुरी चौक में समाप्त हुआ।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) ने कहा कि मतदान शांतिपूर्वक एवं सुव्यवस्थित तरीके से हो, और मतदाताओं को इस बात की पूरी स्वतंत्रता हो कि वे बिना किसी डर/भय/परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोेग कर सकें, इस हेतु फ्लैग मार्च कराया जा रहा है, इसके साथ ही असामाजिक तत्वों को संदेश देना है कि यदि किसी भी प्रकार की कोई अनैतिक गतिविधि को अंजाम देने का प्रयास किया गया तो कड़ी से कड़ी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जायेगी, किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88