रक्त वीरों को तिरंगा और प्रमाण पत्र भेंट किया सम्मानित

जबलपुर दर्पण। थैलेसीमिया के मरीजों को जीवन के लिए हर समय रक्त की आवश्यकता होती है। जो एक स्वस्थ मनुष्य ही दे सकता है रेडक्रास सोसायटी जबलपुर जीवदया परिवार और पार्षद प्रतिभा भापकर के संयोजन में आजादी के अमृत महोत्सव पर रक्त दान शिविर का आयोजन कान्यकुब्ज सभा भवन परिजात बिल्डिंग सरस्वती कॉलोनी चेरीताल में किया गया। इस अवसर पर युवाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लेकर रक्त दान किया जिसमें 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया । सभी रक्त वीरों को तिरंगा और प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
रक्त दान शिविर में श्याम लाल मतानी, श्रीमती प्रतिभा विध्येश भापकर, प्रकाश भाई, विशाल, गोलू , डा अमृता जैन, डा अमित पांडेय, सागर सहित जीव दया परिवार का सहयोग रहा।



