स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन

जबलपुर दर्पण। स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन, उच्च षिक्षा विभाग, जबलपुर संभाग, जबलपुर के तत्वाधान में मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के इन्वेस्टर्स प्रोटेक्शन फंड द्वारा प्रायोजित निःशुल्क ”वित्तीय साक्षरता एवं निवेषक जागरूकता कार्यक्रम“ का आयोजन जबलपुर संभाग के अंतर्गत सभी जिलों में किया जाना है। जिसका प्रारंभ जबलपुर जिले से हो रहा है। उक्त जानकारी डॉ. संतोष जाटव, अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा विभाग, जबलपुर संभाग, जबलपुर ने दी। इसके पश्चात जबलपुर संभाग के अन्य जिलों में भी वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जबलपुर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
प्रो. अरुण शुक्ल, संभागीय नोडल अधिकारी, जबलपुर संभाग ने बताया कि वित्तीय साक्षरता एवं निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जबलपुर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में प्रो. अमोघ गोठोस्कर, मुंबई स्टॉक एक्सचेंज, मुंबई के द्वारा विद्यार्थियो को मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दिनांक 07अगस्त शासकीय महाकोशल कला एवं वाणिज्य स्वशासी महाविद्यालय, जबलपुर, दिनांक 08अगस्त शासकीय होमसाइंस महाविद्यालय, जबलपुर, दिनांक 09अगस्त जी.एस.कॉलेज, जबलपुर, दिनांक 10अगस्त शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, जबलपुर, दिनांक 11अगस्त शासकीय कन्या महाविद्यालय, रांझी, जबलपुर दिनांक 12अगस्त शासकीय मानकुंवर बाई महिला महाविद्यालय, जबलपुर किया जायेगा। अधिक से अधिक विद्यार्थी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर लाभ प्राप्त करे। इस अवसर पर डॉ. पवन तिवारी उपस्थित रहें।



