शराब पार्टी के दौरान होटल कर्मचारी की पत्थर पटक कर नृशंस हत्या:आरोपी फरार

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। रांझी थाना अंतर्गत शेरे पंजाब होटल में काम करने वाले युवक की दिनदहाड़े हत्या से हड़कंप मच गया सूत्रो से मिली जानकारी अनुसार दोस्तों में शराब पार्टी के दौरान विवाद हुआ तभी 25 वर्षीय संतोष के सिर पर पत्थर पटक कर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक के भाई धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह रांझी के शेरे पंजाब होटल में काम करता था। दोपहर के समय विजय चौधरी,गोपी चौधरी और अमरदीप चौधरी होटल पहुंचे और अपने साथ विजय को घर ले गए। जहां सभी लोगों ने बैठकर शराब पी।
इसी दौरान पुरानी किसी बात पर अमरदीप चौधरी से संतोष का विवाद हो गया। अमरदीप व विजय ने संतोष के सिर पर पत्थर पटक कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश का पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि हत्या के आरोपी मृतक के दोस्त हैं और उनकी पहचान हो गई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



