जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल अभियंता संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई संपन्न

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के विभिन्न क्षेत्र से आए हुए अभियंताओं की बैठक मध्य प्रदेश विद्युत मंडल अभियंता संघ कार्यालय में संघ के पदाधिकारियों के साथ अभियन्ता संघ कार्यालय में संपन्न हुई ! मध्य प्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी लिमिटेड को ज्वाइंट वेंचर के माध्यम से, मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी को टीबीसीबी के माध्यम से एवं वितरण कंपनियों को इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल के माध्यम से किए जा रहे निजीकरण के विरोध , सातवें वेतनमान में O3 *स्टार विलोपित करने , पेंशन सुरक्षा एवं पुरानी पेंशन लागू करने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर किए गए आंदोलन और ऊर्जा विभाग से हुई बैठक के बारे में विस्तृत चर्चा की गई! अभियन्ता संघ महासचिव इंजी. विकास शुक्ला द्वारा अभियन्ता संघ द्वारा 7 सूत्री मांग के लिए चलाए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन को विस्तार से समझाया, पूर्व क्षेत्र के अभियन्ताओं द्वारा मैदानी कार्यालय में आ रही समस्याओ के बारे में विस्तारपूर्वक पक्ष रखा गया! अभियन्ता संघ महासचिव द्वारा बताया गया कि ऊर्जा विभाग द्वारा मांगों को मानते हुए लिखित समझौता होने के कारण संघ द्वारा चलाए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया गया है! महासचिव द्वारा आह्वान किया गया है कि सभी अभियंता एकजुट रहे हैं, सभी परिस्थिति के लिए तैयार रहें ताकि विद्युत उपभोक्ताओं और विद्युत कर्मियों की लड़ाई कदम से कदम मिलाकर लड़ा जा सके, संघ उपाध्यक्ष इमरान खान ने कहा की सभी अभियंता अपनी क्षेत्रीय इकाई के संपर्क में रहें तथा संघ के कार्यक्रम को सफल बनाएं, ताकि अभियंताओं के हितों की रक्षा की जा सके! संयुक्त सचिव इंजी. सुरेश त्रिवेदी द्वारा सभी अभियंताओं को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया गया! बैठक में संघ पदाधिकारी इंजी. अजीत सिंह बघेल, इंजी. शिवेंद्र सिंह बघेल, इंजी. सुनील सिन्हा इंजी. अमित कुमार , इंजी. बी.पी. पटेल, इंजी. आशीष बेन, इंजी. एस.एन. चतुर्वेदी, इंजी पंकज द्विवेदी, इंजी. रत्नेश सिंह, इंजी. विनय शर्मा, इंजी पूनम गुप्ता सहित सैकड़ों अभियंता बैठक में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88