जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सग़ीर रियाज़ एवं नज़्र निज़ामी की स्मृति में विमर्श एवं रचना पाठ का आयोजन

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग के तत्त्वावधान में ज़िला अदब गोशा, जबलपुर के द्वारा सिलसिला एवं तलाशे जौहर के तहत सग़ीर रियाज़ एवं नज़्र निज़ामी की स्मृति में विमर्श एवं रचना पाठ का आयोजन 22 जुलाई 2023 को दोपहर 3:00 बजे से श्री जानकी रमण महाविद्यालय, आग़ा चौक, जबलपूर में ज़िला समन्वयक राशिद राही के सहयोग से किया जाएगा।

उर्दू अकादमी की निदेशक डॉ. नुसरत मेहदी के अनुसार उर्दू अकादमी द्वारा सिलसिला के तहत प्रदेश के सभी ज़िलों में काव्य, साहित्यिक एवं सांगीतिक गोष्ठियां आयोजित की जा रही है। इस वर्ष ज़िलावार सिलसिला एवं तलाशे जौहर कार्यक्रम उन ज़िलों के दिवंगत रचनाकारों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित किये गए हैं। अकादमी द्वारा प्रदेश के समस्त ज़िलों में अपने समन्वयकों के माध्यम से ऐसी हस्तियों के नाम ढूंढ कर उनकी स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस कड़ी का ग्यारहवाँ कार्यक्रम जबलपूर में 22 जुलाई को आयोजित हो रहा है जिसमें जबलपुर ज़िले के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों, तहसीलों एवं बस्तियों के ऐसे स्थापित शायर एवं साहित्यकार अपनी प्रस्तुति देंगे जिन्हें अकादमी के मंचों पर प्रस्तुति का कम अवसर मिला है।

जबलपुर ज़िले के समन्वयक राशिद राही ने बताया कि सिलसिला एवं तलाशे जौहर के तहत विमर्श एवं रचना पाठ का आयोजन दोपहर 3 बजे होगा जिसकी शुरुआत में विमर्श के तहत जबलपुर के वरिष्ठ साहित्यकार फ़ीरोज़ कमाल एवं शफ़ीक़ अंसारी जबलपुर के दिवंगत साहित्यकारों सग़ीर रियाज़ एवं नज़्र निज़ामी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अभिजात कृष्ण त्रिपाठी उपस्थित रहेंगे। रचना पाठ में जो शायर एवं साहित्यकार अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे उनमें विशिष्ट आमंत्रित शायरों /साहित्यकारों के रूप में छिंदवाड़ा की प्रसिद्ध शायरा दीपशिखा सागर एवं दमोह के मशहूर शायर शाहिद दमोही शामिल होंगे और स्थानीय शायरों /साहित्यकारों में हेमराज राज़ सागरी, दानिश ज़ैग़मी, निसार अहमद निसार, ग़यासुद्दीन ग़यास, नवाब कौसर, रघुवीर अम्बर, असलम माजिद, इक़बाल रियाज़ी, सलमा जमाल, अमीन वहदत, रिज़वान हकीमी, अजय मिश्रा एवं पूर्णिमा सिंह इरम (जबलपुर) आदि शामिल होंगे।
कार्यक्रम का संचालन राशिद राही द्वारा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88