बलात्कार के विरोध में कुंडम में रेंज ऑफिस से तहसीली तक निकाली गई मौन प्रतिकार रैली

जबलपुर दर्पण। भारतीय युवा कांग्रेस की सिहोरा विधानसभा प्रभारी व जिला पंचायत सदस्य सुश्री एकता ठाकुर जी, युवा कॉन्ग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अमित डीपी साहू जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री भवानी साहू जी के नेतृत्व में मणिपुर में हो रही हिंसा, मणिपुर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, बलात्कार के विरोध में कुंडम में मौन प्रतिकार रैली रेंज ऑफिस से तहसीली तक निकाली गई व महामहिम राष्ट्रपति के नाम कुंडम को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें सबकी तरफ से मांग की गई कि *मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू हो’ *मणिपुर मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी मानते हुए इस्तीफा दे’ *देश के गृहमंत्री अपनी जिम्मेदारी मानते हुए इस्तीफा दे’ *हिंसा के दोषियों को चिन्हित करके उचित सजा दी जाए’ *महिलाओं को निवृस्त कर रेप के आरोपियों को फाँसी की सजा दी जाय। मौन रैली, धरना व ज्ञापन में जिला पंचायत सदस्य सुश्री एकता ठाकुर जी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री भवानी साहू जी, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अमित साहू जी, श्री नन्हेलाल जी, श्रीमती मीरा कछवाहा जी, सचिन झारिया, विवेक झारिया, देशराज झारिया, मुन्ना कछवाहा, कोमल यादव, मुकेश यादव, विनोद यादव, प्रकाश कछवाहा, राजा कछवाहा, विजय झारिया, विवेक जयसवाल, आशीष मिश्रा, संतोष यादव, शुभम झारिया, शुभम साहू, अंकु यादव, अरविंद आर्मो, शुभम झारिया, सागर झारिया, रंजीत वंशकार, शिवनंदन मरावी, दिलीप वंशकार, नरशु वंशकार, संजू वंशकार, गोविंद परस्ते, मोनू साहू रंजीत वंशकार, रविन्दा वंशकार, बिट्टू झारिया, दीना मार्को, मोनू झारिया, बेड़ी झारिया, शांती बाई,गोमती बाई, पंकज झारिया, समेत युवा कांग्रेस, कांग्रेस, महिला कांग्रेस, के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



