विद्यालय के प्रेक्षागृह में हुआ संपन्न शपथ ग्रहण समारोह

जबलपुर दर्पण। संत अलॅयसियस उच्च माध्यमिक विद्यालय पोलीपाथर में सत्र 2023-24 के लिए छात्र परिषद का गठन किया गया। जिसका शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को विद्यालय के प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ। इस समारोह के मुख्य अतिथि जम्मू कश्मीर राइफल रेजीमेंट के 13 बटालियन के लेफ्टिनेंट कर्नल भास्कर शिंदे जी रहे।
लेफ्टिनेंट कर्नल भास्कर शिंदे जी का पुष्पगुच्छ से स्वागत कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल शिंदे, शाला प्रबंधक रेव्ह. एस. जी. विल्सन, शाला प्राचार्या श्रीमती सोमा जॉर्ज, उप प्राचार्य डेनिस पैट्रिक, कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती निधि नारंग, शाला नायिका एवं शाला नायक दिव्यांश मेहता अभिभावक संदीप मेहता द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। भारत की चार प्रथम धर्म के पवित्र वचनों द्वारा कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। साथ ही इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना की गई। तत्पश्चात् प्रार्थना नृत्य के द्वारा ईश्वर की वंदना की गई। पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में एक अच्छे नेला के गुणों पर प्रकाश डालते हुए नेता के ईमानदारी, कर्मनिष्ठा, आत्मविश्वास, सत्य को परखने का ज्ञान, लोगों को प्रेरित करने की क्षमता वचनबद्धता, सृजनात्मकता आदि गुण के महत्व को समझाया। उन्होंने छात्रों को भविष्य में ‘आम्ड फोर्स का हिस्सा बनकर देश को सुरक्षित कर देश की सेवा करने की सीख दी। उन्हें उनकी जिम्मेदारियों का एहसास दिलाया।
शाला प्रबंधक द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इसके पश्चात छात्रों द्वारा उत्साहवर्धक गीत की प्रस्तुति दी गई। शाला नायक दिव्यांश मेहता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में छिपे कौशलों का विकास अध्यापकों के मार्गदर्शन से ही संभव है। मनोरंजक नृत्य ने इस समारोह की शोभा बढ़ा दी। अंत में शाखा प्रबंधक श्रदेय फादर एस. जी. विल्सन ने सभी को धन्यवाद देते हुए छात्रों को बधाई दी तथा नवनिर्वाचित छात्र-छात्राओं के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। उन्होंने बताया कि नेता जन्म नहीं लेता, बल्कि परिवार, विद्यालय आदि के बदौलत बनाया जाता है। उन्होंने छात्रों को सदा अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। तत्पश्चात् छात्र परिषद के सदस्य विभिन्न संदेशों के साथ सभी के समक्ष उपस्थित हुए। शाला नायिका कुमारी अनुष्का तिवारी ने आभार प्रदर्शन में समस्त शालेय परिवार को धन्यवाद दिया। अंत में शाला नायक द्वारा शालेय प्रतिज्ञा दोहराया गया। राष्ट्रगान से इस समारोह का समापन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती निधि नारंग एवं श्रीमान टी. नितिन नायडू के कुशल मार्गदर्शन में समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती निशा थॉमस एवं श्रीमती जस्सी अनिल द्वारा किया गया।



