प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड होगा डिजिटल माध्यम से सार्वजनिक

जबलपुर। केंद्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की दूसरी बार सरकार बनने के एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा आगामी 30 मई से विभीन्न कार्यक्रम किये जायेंगे।
भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने पार्टी द्वारा किये जाने वाले कार्यक्रम के संदर्भ में पार्टी मंडल अध्यक्षो एवँ मोर्चा अध्यक्षो को बताया।
नगर अध्यक्ष ने बताया कि 30 मई को ही एक साल पहले नरेंद्र मोदी जी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और केंद्र में सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पुनः भाजपा की अगुवाई में सरकार बनी थी, और मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा इस बार कोरोनॉ संकट की वजह से लागू सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए डिजिटल कार्यक्रम करेगी जिसकी शुरुआत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगतप्रकाश नड्डा द्वारा 30 मई को फेसबुक लाइव के द्वारा की जाएगी। जी एस ठाकुर ने बताया कि पार्टी द्वारा वर्चुअल रैली, मोर्चो द्वारा वर्चुअल कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताया जाएगा साथ ही देश आगे किस तरह इस संकट काल मे भी लड़ सकता है इस पर भी चर्चा होगी।
नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने सभी मंडल अध्यक्षो एवँ मोर्चा प्रमुखों से कहा है कि अधिक से अधिक लोगो तक राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का संदेश फेसबुक के माध्यम से पहुँचे इसका प्रयास मिलकर करना है और आगामी कार्यक्रम किस तरह होंगे इसकी योजना भी बनाना है।
कार्यकर्ताओं द्वारा ग्वारीघाट में आयोजित किया गया स्वास्थ्य शिविर
जबलपुर में पीड़ित मानवता की सेवा के संकल्प के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्वारीघाट क्षेत्र में निशुल्क स्वस्थ शिविर आयोजित कर सैंकड़ों लोगों को लाभान्वित किया एवं दवाएं वितरित की।
नर्मदा मंडल अध्यक्ष कौशल सूरी ने बताया डॉ कमल विश्वास एवं उनकी टीम द्वारा ब्लडशुगर, ब्लडप्रेशर, थर्मल सकैनेर, ईसीजी कर क्षेत्रीय जनो को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया और निशुल्क दवाइयां एवं त्रिकुटा चूर्ण उपलब्ध कराया गया साथ ही शिविर के पश्चात कच्चा राशन एवं सब्जियां भी वितरण की गईं।
इस दौरान भाजपा प्रदेश पैनलिस्ट शशिकांत शुक्ला रजनीश यादव अखिलेश तिवारी, मनीष दुबे राजेन्द्र सूर्यवंशी, रमाकांत मिश्र ,सुरेश पांडेय सुनील शर्मा, सुरेंद्र श्रीवास्तव, दीपक यादव, शांतनु घोष, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



