कंगना रनौत को बड़ा झटका

मुंबई। जावेद अख्तर के खिलाफ कंगना रनौत की यह शिकायत का यह मामला एक्टर ऋतिक रोशन के साथ उनके सार्वजनिक विवाद के इर्द-गिर्द घूमती है। एक्ट्रेस की याचिका के मुताबिक, मार्च 2016 में जावेद अख्तर ने उन्हें और उनकी बहन रंगोली चंदेल को अपने घर बुलाया और मांग की कि वह ऋतिक रोशन से माफी मांगें। कंगना ने याचिका में कहा है कि ऋतिक रोशन के साथ उनके विवाद का जावेद अख्तर से कोई लेना-देना नहीं है।
कंगना ने अपने आरोपों में कहा है कि आरोपी (जावेद अख्तर) ने गलत इरादे से उन्हें और उनकी बहन को मार्च 2016 के महीने में जुहू स्थित अपने घर पर बुलाया और आपराधिक रूप से डराया-धमकाया। साथ ही उन्हें जबरन अपने साथी कलाकार (ऋतिक रोशन) से लिखित माफी मांगने के लिए कहा। उन्होंने ऐसा किया ताकि वह उस साथी कलाकार



