जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

केंट पुलिस गुम इंसान को नहीं खोज रही यादव समाज ने एसपी को ज्ञापन सौंपा

जबलपुर दर्पण । झिरिया सदर बाजार पुलिस स्टेशन केंट निवासी सुरेश यादव के छोटे पुत्र 32 वर्षीय रोहित यादव गत 19 जुलाई को सुबह के समय घर से बिना बताए चला गया था जिसे सभी जगहों, रिश्तेदारों, परिचितों के यहां पता करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला तब रोहित यादव के परिजनों के द्वारा 19 जुलाई को पुलिस स्टेशन केंट, में गुम इंसान की सूचना दर्ज कराई गई थी, जिस पर कैंट पुलिस के द्वारा गुम इंसान पंजीयन क्रमांक 25/2023 दर्ज किया गया था।
यह कि, हमारे द्वारा पुलिस को यह भी बताया गया था कि रोहित यादव अपने साथ ओपो कंपनी का मोबाइल फोन जिसका है किन्तु अभी केंट पुलिस के द्वारा न तो उक्त मोबाइल नंबर को मोबाइल ट्रेकिंग पर नहीं प्रेषित किया गया और न ही उसे खोजने के कोई प्रयास किए जा रहे है। रोहित यादव को खोजने का जो भी प्रयास किया जा रहा है वह हम ही लोग कर रहे है किन्तु हमारे द्वारा कैंट पुलिस से निवेदन किए जाने के बाद भी उनके द्वारा कोई सकारात्मक सहयोग हमारे साथ नहीं किया जा रहा है, यह कि रोहित यादव के गुम हुए एक सप्ताह का समय व्यतीत हो गया है और उसकी कोई भी सूचना नहीं मिलने पर, रोहित यादव के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और हमारा यादव समाज भी अत्याधिक व्याकुल, चिंतित हो रहा है, हमें पूर्ण आशा है कि यदि पुलिस के द्वारा रोहित यादव के मोबाइल को सर्विलांस में रखा गया तो निश्चित ही उसकी लोकेशन प्राप्त हो जाएगी और हम लोग पुलिस सहित उस तक पहुंच सकेंगे, अत: पुलिस अधीक्षक से निवेदन है कि हमारे आग्रह पर विशेष ध्यान देकर पुलिस स्टेशन केंट के विवेचना अधिकारी को तत्संबंध में उचित मार्गदर्शन दे एवं यदि हो सके तो कोई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को नियुक्त कर रोहित यादव को खोजने का प्रयास करें, इस अवसर पर भारत सिंह यादव, शिव यादव, राजेंद्र सिंह यादव, गणेश यादव, पवन यादव, सुरेंद्र यादव, शशांक यादव, दिनेश यादव, सुरेश यादव, राहुल यादव, प्रदीप यादव, बबलू यादव, विनेश यादव, अनिकेत यादव, मनोज यादव, रामकुमार, अमित आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88