जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

रिमोट द्वारा जबलपुर से 145 कि.मी. दूर सिवनी मेंऊर्जीकृत हुआ पॉवर ट्रांसफार्मर

जबलपुर दर्पण । एम.पी. ट्रांसको (मध्य प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी) ने सिवनी जिले के 132 के.व्ही. सबस्टेशन सिवनी में एक 63 एम.व्ही.ए. क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया है। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि जबलपुर से 145 कि.मी. दूर स्थापित इस ट्रांसफार्मर को बिजली कंपनी के मुख्यालय जबलपुर से पावर सेक्टर की एडवांस टेक्नालॉजी के माध्यम से ऊर्जीकृत करने में सफलता हासिल हुई है। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि लगभग 05 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से स्थापित इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से सिवनी जिले की पारेषण क्षमता को सुदृढ़ता प्रदान हुई है। इस ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से सिवनी 132 के.व्ही. सबस्टेशन की क्षमता बढ़कर 113 एम.व्ही.ए. की हो गई है। इससे सिवनी शहर के अलावा बरघाट, मलारा, केवलारी, कुरई, अरी, कारीरात एवं गोपालगंज ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विद्युत उपभोक्ताओं के साथ सिवनी शहर में पानी की आपूर्ति करने वाले पी.एच.ई. फीडर को काफी फायदा पहुंचेगा, अब उन्हें उचित वोल्टेज पर गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि 132 के.व्ही. सबस्टेशन सिवनी में बढ़ते हुए लोड के मद्देनजर पूर्व में स्थापित 40 एम.व्ही.ए. क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर के स्थान पर अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर की जरूरत महसूस हुई जिसे देखते हुए एम.पी. ट्रांसको ने सबस्टेशन में नया 63 एम.व्ही.ए. क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित किया है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने इस सफलता के लिए एम.पी. ट्रांसको के कार्मिकों को बधाई दी है।

सिवनी क्षेत्र में पहली बार रिमोट से हुआ ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत-जबलपुर से एच.एम.आई (हयूमन मशीन इंटरफेस) तकनीक का उपयोग करते हुये कम्प्यूटर का माउस क्लिक कर 145 किलोमीटर दूर सिवनी में इस ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत किया। सिवनी जिले में ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत करने के लिए इस तकनीक का उपयोग पहली बार किया गया है। इस तकनीक में मानव और कम्प्यूटर मशीनों के तालमेल से सबस्टेशनों के उपकरणों को नियंत्रित और संचालित किया जाता है।

सिवनी जिले की पारेषण क्षमता में बढोत्तरी-म.प्र. पावर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालन अभियंता श्री अरूण कुमार वैद्य ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से सिवनी जिले की कुल ट्रांसफारमेशन क्षमता बढ़कर 883 एम.व्ही.ए. की हो गई है। जिसमें 220 के.व्ही. साइड 520 एम.व्ही.ए. तथा 132 के.व्ही. साइड 363 एम.व्ही.ए. की स्थापित क्षमता शामिल है। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी सिवनी जिले में अपने 04 सबस्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है, जिसमें 220 के.व्ही. के 01 सबस्टेशन तथा 132 के.व्ही. क्षमता के 03 सबस्टेशन क्रियाशील है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88