रघुकुल घराना ने सावन मास में पार्थिव शिवलिंग निर्माण का रुद्राभिषेक

जबलपुर दर्पण। रघुकुल घराना द्वारा सावन मास में पार्थिव शिवलिंग निर्माण रुद्राभिषेक एवं महाआरती का भव्य आयोजन किया गया, गढ़ाफाटक में लटकारी के पड़ाव स्थित अखाड़े वाले हनुमान मंदिर में पुरुषोत्तम मास के साथ सावन मास में रघुकुल घराना द्वारा वहाद रूप में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण एवं रुद्राभिषेक का विशाल कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें की रघुकुल घराना की सभी सदस्यों द्वारा विशाल रूप में विशाल संख्या में शिवलिंग निर्माण पूजन अभिषेक एवं महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया, साथ ही मेंहदी पूरा वाले बाला जी सरकार वीर हनुमान जी को चांदी की मुकुट माला भेंट की है साथ ही अखाड़े वाले हनुमान जी से प्रार्थना की है कि हमारे सभी के घरों में शहर संस्कारधानी में सुख शांति कायम रखना वीर हनुमान जी,रघुकुल घराना की संयोजिका श्रीमती स्वाति मिश्रा जी ने बताया कि ईश्वर की आराधना हमें आध्यात्मिक की ओर ले जाती है शिव अनश्वर है शिव का जन्म और मृत्यु दोनों नहीं है शिव सृष्टि में आरंभ से अंत तक है शिवपूजन से मन को शांति और आनंद तो मिलता ही है, साथ ही हमारे समाज को एवं बच्चों को भी अच्छे संस्कार मिलते हैं, इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वाति मिश्रा, श्वेता दुबे, सरोज, संगीता, अनीता, अन्नू, रंजीता, पिंकी, पुष्पा, सिब्बा मालती, नीलम, अलका केसरवानी, का विशेष सहयोग रहा ।



