कांग्रेस सेवा दल का मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम संपन्न

जबलपुर दर्पण। स्वतंत्रता आंदोलन की स्मृतियों को सहेजने, आजादी के दीवानों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करने एवं तिरंगे झंडे के महत्व को बताने के उद्देश्य से
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष श्री लाल जी देसाई जी के निर्देश पर एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल के महामंत्री डॉक्टर सत्येंद्र यादव जी तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष श्री योगेश यादव जी के आग्रह पर जबलपुर जिला शहर कांग्रेस सेवादल द्वारा प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को किए जाने वाले ध्वज वंदन कार्यक्रम की श्रृंखला में जुलाई माह के अंतिम रविवार को दिनांक 30 जुलाई 2023 को सुबह 10:30 न्यू गोकलपुर, इंजीनियरिंग कॉलेज, दुर्गा मंदिर के पास ध्वज वंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम वंदे मातरम का गायन किया गया तदोपरांत ध्वज वंदन, ध्वज गीत एवं मुख्य अतिथि का उद्बोधन एवं अंत में राष्ट्गान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ, ध्वज वंदन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्व श्री शिव यादव, सतीश तिवारी, राजेंद्र मिश्रा, राजेश यादव, सुश्री मीनाक्षी स्वामी, यतेंद्र सोनी, अतुल डोंगरे, अशोक बर्मन, उमेश पटेल, प्रदीप शुक्ला, मनोज लोधी,मुकेश श्रीवास्तव, पप्पी दुबे, प्रशांत बागडे, अनिल सोनकर, मोहम्मद आजाद,रीना विश्वकर्मा, कल्पना पांडे, रीता राठोर, मोनिका सिंह,गौरैया यादव, गोपाल श्रीवास्तव, विनय नेमा, महेश दत्त राय, आशीष श्रीवास्तव, ओमप्रकाश मरवाहा, राजकुमार सोनी, सुनील सराठे, पवन राव, संतोष तानवेस, थामस पाल, सौरभ यादव, अशोक चौधरी, विजय राजभर,कमल चौधरी, महेश मिश्रा, मनोज बैरागी, अमर सिंह ठाकुर, आशीष सिंह, घनश्याम महोबिया, मनीष बेन, राकेश बेन, कुलदीप बेन, संजय तिवारी, शिवम महोबिया, राजकुमार झारिया, उर्मिला श्रीवास, दुर्गेश कुशवाहा, लीला यादव, शांति बाई कोरी, ज्योति कुरील, दिलीप कुरील, पार्वती समन, शशि बाई, संतोष बाई पुष्पा, सरस्वती सोनी, पुष्पा शर्मा, विनीता, लक्ष्मी गुप्ता, नीतू उपाध्याय, दुर्गा दीक्षित, आशीष सिंह, प्रहलाद सोनी, मोहित चौधरी, राजू चौधरी, बुद्धसेन चौधरी, त्रिलोक कुमार, राकेश चक्रवर्ती,लालू जितेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवा दल परिवार के सदस्य एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।



