जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये गये विशेष जागरूकता अभियाान ‘‘अभिमन्यु’’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ

जबलपुर दर्पण। पुलिस मुख्यालय द्वारा विकसित एवं सुरक्षित समाज का निर्माण महिला एवं पुरूषों की समान सहभागिता से ही किया जा सकता है। महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षित वातारण उपलब्ध कराने के लिये आवश्यक है कि समाज मे युवकों एवं पुरूषों को न केवल महिला सम्बंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया जाये बल्कि उन्हें संवेदनशील बनाया जाकर पूर्वागृह मुक्त सकारात्मक व्यहार विकसित किया जाये। पुलिस मुख्यालय द्वारा महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरूषों को जागरूक करने हेतु मध्य प्रदेश के समस्त जिलों में ‘‘अभिमन्यु’’ जागरूकता अभियान प्रथम चरण में 12-6-2023 से दिनांक 19-6.-2023 तक चलाया गया था।
इसी तारतम्य में पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार ‘‘ अभिमन्यु’’ जागरूकता अभियान का द्वितीय चरण दिनॅाक 1-8-23 से दिनॉक 15-8-23 तक चलाया जा रहा है।
लिस अधीक्षक श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर श्री संजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के द्वारा उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा शाखा) श्रीमति अंकिता खातरकर एवं अन्य स्टाफ की उपस्थिति में विशेष जागरूकता अभियान ‘‘अभिमन्यु‘‘ के द्वितीय चरण का श्ुाभारंभ किया गया।
जिला जबलपुर में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) के मार्ग दर्शन में पुलिस कार्यालय जबलपुर, स्टेशन रोड, भंवरताल गार्डन, सिविक सैंटर तथा स्कूल कालेजों के पास ‘‘अभिमन्यु’’ जागरूकता अभियान का शुभंकर के कट आउट एवं फलेक्स लगाकर व उपस्थित आमजन को महिला अपराध के प्रति जागरूक कर अभिमन्यु शुभंकर के साथ सेल्फी लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आमजन को अभियान से संबंधित, शपथ भी दिलाई गयी कि ‘‘ हम शपथ लेते हैं कि हम कहीं भी, कभी भी लैंगिंक भेदभाव नहीं करेंगे, हम पारिवारिक सामाजिक एवं व्यवसायिक दायित्वों के निर्वाहन में महिलाओं के साथ बाराबरी का योगदान देंगे, हम समाज में एैसा वातावरण निर्मित करेंगे जिससें नारी को उसकी योग्यता के अनुरूप उन्नति के समान अवसर उपलब्ध हो सकें। इसकी शुरूवात हम आज अभी अपने घर से करते हैं। जागरूकता अभियान के दौरान हेल्प लाईन नंबरो का प्रचार प्रसार भी किया गया।
जागरूकता अभियान ‘‘ अभिमन्यु ’’ के द्वितीय चरण में जिले में दिनॉक 1-8-23 से 15-8-23 तक शिक्षा विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग एवं अन्य विभागों के साथ मिलकर वाद-विवाद प्रतियोगिता, नुक्कड नाटक, मैराथन दौड आदि का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जायेगा, इसके साथ ही अलग-अलग प्रमुख स्थानों पर ‘‘अभिमन्यु’’ शुभ्ंाकर के कटआउट से तैयार सैल्फी प्वाईट बनाये जाकर युवकों एवं पुरूषों को जागरूक किया जावेगा।



