महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम करने, चलाए जा रहे जागरूकता अभियान

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। पुलिस मुख्यालय महिला शाखा भोपाल द्वारा बालकों एवं पुरुषों को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक पूर्वाग्रह मुक्त सकरात्मक व्यवहार विकसित करने हेतु लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि मैं हूं अभिमन्यु 2 अभियान को पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाहपुरा के निर्देशन में पिछले दिनों थाना शाहपुर प्रभारी अनुराग जामदार के द्वारा थाना स्टाफ के साथ नवोदय विद्यालय धमनगांव में वादविवाद प्रतियोगिता कराई गई। बताया गया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य विकसित समाज के निर्माण हेतु महिला एवं पुरुषों की सहभागिता, महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने, पुरुषों को महिलाओं के प्रति जागरूक, संवेदनशील व सकारात्मक व्यवहार विकसित करने अभियान की शुरुआत की गई है। जागरूकता के दौरान समाज में व्याप्त नशा, दहेज प्रथा, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंग भेद, जैसी कुरीतियों के चक्रव्यूह को तोड़ने, पूर्वाग्रह मुक्त समाज का निर्माण करने अभियान चलाकर व्यवहार सबंधी जानकारी बताए गए। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के प्रति संवेदनशील रहने सहित स्वच्छ वातावरण निर्मित करने की स्कूली बच्चों को शपथ दिलाई गई।