जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

संस्कृत महासम्मेलन 2 सितम्बर को

जबलपुर दर्पण । संस्कृत भारत की श्रेष्ठ भाषा है संस्कृत वर्तमान में कई देशों में पढाई और सिखाई जा रही है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुसांगिक संगठन संस्कृत भारती महाकोशल प्रांत के द्वारा संस्कृत महासम्मेलन 2 सितम्बर को जबलपुर में किया जा रहा है। इस सम्मेलन में संघ के वरिष्ठ अधिकारी, नेता, एकवोकेट, इंजीनियर, प्रोफेसर, छात्र-छात्राएं नारी शक्ति एवं आम जनता उपस्थित होगी। संस्कृत का जन-जन में प्रचार एवं प्रसार करने के उद्देश्य से यह महासम्मेलन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में एक बड़ी • शोभायात्रा समन्वय सेवा केन्द्र से छोटी लाईन होते हुए निकाली जायेगी जिसमें रामायण एवं गीता के दृश्यों की भी झाँकी प्रस्तुत की जायेगी। शोभायात्रा का जनमानस के द्वारा जगह-जगह पर स्वागत किया जायेगा तदोपरान्त विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जायेगा। इस बडी प्रदर्शनी में संस्कृत एवं विज्ञान विषय पर कलाकृतियों का प्रदर्शन भी किया जायेगा। कार्यक्रम में संस्कृत के श्लोकों का वाचन होगा एवं छात्र-छात्राओं को संस्कृत प्रतियोगिता के सर्टिफिकेट भी वितरण किए जायेंगे। इस कार्यक्रम में शहर के जाने-माने बुद्धि जीवियों के द्वारा संस्कृत में उद्बोधन भी दिया जायेगा। भारतीय नृत्यों का प्रदर्शन भी छात्र-छात्राओं के द्वारा दिया जायेगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्कृत भारती के संगठन मंत्री डॉ मनोज पांडे, संयोजक डॉ अनुराग सोनी, नगर महामंत्री शक्ति तिवारी एवं कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88