जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अग्नि सुरक्षा एवं रोकथाम प्रशिक्षण

जबलपुर दर्पण। सेंट अलॉयसियस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोलीपाथर में दिनांक 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2023 तक अग्निशमन एवं सुरक्षा सप्ताह का आयोजन मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स डायरेक्टर एवं होमगार्ड फायर सेल के संयुक्त तत्वाधान में शाला मैनेजर प्रबंधक श्रद्धेय फादर एस जी विल्सन, शाला प्राचार्या श्रीमती सीमा टॉमी, उप-प्राचार्य श्री डेनिस पैट्रिक तथा श्री रोमिल सोमैया चीफ फायर एग्जीक्यूटिव (स्टीलेस इंडस्ट्री जबलपुर) की उपस्थिति में किया गया | जिसमें दिनांक 16 अप्रैल 2023 को शाला प्रांगण में अग्नि सुरक्षा एवं शमन विषय पर ‘पोस्टर बनाओ’ प्रतियोगिता का आयोजन माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्तर पर आयोजित किया गया तथा शाला प्रबंधक, प्राचार्या, उप प्राचार्य की उपस्थिति में रोमिल सोमैया द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया| साथ ही शाला प्रबंधक श्रद्धेय फादर एस जी विल्सन द्वारा रोमिल सोमैया के अग्निशमन एवं सुरक्षा की दिशा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया| 0 रोमिल सोमैया ने शिक्षक गण तथा विद्यार्थियों को अग्निशमन यंत्र की सही प्रयोग विधि से अवगत कराते हुए पास कुंजी शब्द के साथ उसका सफल प्रदर्शन सबके समक्ष किया तथा हम सब बिना घबराए खुद की व दूसरों की सुरक्षा देने की तकनीक से परिचित हुए हैं, इस बात के प्रति आश्वस्त होने के लिए उन्होंने कुछ विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बुलाकर अग्नि शमन कार्य का अभ्यास करवाया। कार्यक्रम की सफलता में समस्त शिक्षक गण विद्यार्थी गण तथा सहयोगी कर्मचारियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88