अघोषित बिजली कटौती से गहराया जलसंकट:बूंद बूंद पानी को तरसे ग्रामीण

जबलपुर दर्पण जबेरा संवाददाता। जनपद क्षेत्र जबेरा की ग्राम पंचायत पटना मानगढ़ में अघोषित विद्युत कटौती होने से पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है, यहां के ग्रामीणों को पानी के लिए रतजगा भी करना पड़ रहा है। वहीं जब विद्युत सप्लाई प्राप्त होती है तब इन ग्रामीणों को पेयजल के लिए पहुंचना पड़ता है। हालात यह है कि ग्रामीणों की दिनचर्या जलसंकट की वजह से पूरी तरह बदल गई है। विद्युत प्रवाह कब शुरू होता है इसकी जानकारी किसी को नहीं रहती और जैसे ही विद्युत प्रवाह शुरू होता है तब लोगों को पानी उपलब्ध हो पाता है। ऐसे में ग्रामीण ना तो कोई काम कर पा रहे हैं और ना ही रात को ठीक ढंग से सो पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत सप्लाई बहाल की जाए और अघोषित विद्युत कटौती बंद की जाए जिससे गर्मी के मौसम में उन्हें पाने के लिए परेशान ना होना पड़े। बता दें कि अघोषित विद्युत कटौती की वजह से ग्रामीणों के लिए पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है और प्रतिदिन सैकड़ों की तादाद में प्लास्टिक के कुप्पे व बर्तन रखकर ग्रामीण विद्युत प्रभाव चालू होने का इंतजार करते हैं, जिससे उन्हें पानी मिल सके।



