जबलपुर में चल रहे 45 दिवसीय समर कैप उमंग का किया समापन

पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश श्री सुधीर कुमार सक्सेना (भा.पु.से.) द्वारा पहल करते हुये पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के 6 से 16 साल तक के बच्चों हेतु मध्य प्रदेश की समस्त पुलिस ईकाईयों में समर कैंप आयोजित करने हेतु निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन, जबलपुर श्री उमेश जोगा (भा.पु.से.), उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री आर.आर.सिंह परिहार (भा.पु.से.), के मार्गदर्शन में दिनॉक 1-5-2023 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस लाईन्स जबलपुर में पुलिस परिवार के 6 वर्ष से 16 वर्ष तक के बच्चों के सर्वागीण विकास हेेतु 45 दिवसीय समर कैंप ‘‘उमंग’’ का शुभारंभ किया गया था।
पुलिस लाईन जबलपुर स्थित सामुदायिक भवन में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान की उपस्थिति में 45 दिवसीय समर कैंप का समापन किया गया।
समर कैंप के समापन के अवसर पर बच्चों एवं महिलाओं द्वारा मनमोहक डांस की प्रस्तुति दी गयी। बच्चों द्वारा समर कैंप में सीखी गयी विधायें जैसे मेंहदी, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, बॉक्सिंग, एवं स्केटिंग का प्रदर्शन किया गया। समापन के अवसर पर पुलिस परिवार के 300 सदस्य उपस्थित रहे।
समर कैम्प में बैडमिंटन -प्रधान आरक्षक रेणु विक्टर, नृत्य -श्रीमति पुष्पा फिलिप्स, मेंहदी-सुश्री सृष्टि शुक्ला, आर्ट एण्ड क्राफ्ट- श्री अक्षय कुमार पिल्लई, हैण्ड राईटिंग- श्रीमति मनीला बत्रा पिल्लई, बाक्सिंग- श्री प्रतीक शर्मा , स्केटिंग - फ्रेंकलिन डिसूजा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया, समापन के अवसर पर सभी प्रशिक्षकों को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया तथा ‘‘उमंग’’ समर कैंप मे विभिन्न गतिविधियों में प्रशिक्षण लेने वाले बच्चों एवं महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
‘‘उमंग’’ समर कैंप के सफल आयोजन में सूबेदार ललित धुर्वे , सुबेदार नीलम लक्षकार एवं समर कैम्प प्रभारी सूबेदार रूमा तेकाम की सराहनीय भूमिका रही।



