डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
पांच साल से फरार महिला स्थाई वारंटी को शहपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के शहपुरा नगर निरीक्षक अखिलेश दाहिया द्वारा गठित पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटीयों के खिलाफ अभियान चला कर धरपकड़ किया जा रहा है। पिछले दिनों विगत 5 वर्ष पुराने प्रकरण में फरार चल रही है एक महिला स्थाई वारंटी को शहपुरा पुलिस ने गुरुवार को करौंदी गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस थाना शहपुरा में वर्ष 2016 में धारा 294 , 323 , 506 के अपराध कायम किया गया था, घटना के बाद से ही महिला फरार चल रही थी, टीम बनाकर महिला को शहपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है।



