सजायाप्ता बंदी पैरोल से फरार:बंदी एवं जमानतदारों प्रकरण दर्ज
जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। सिविल लाईन थाने में राजकुमार दास उम्र 54 वर्ष निवासी जेल लाईन जबलपुर ने लिखित शिकायत में बताया कि दण्डित बंदी रामकुमार ओयाम पिता सोन सिंह ओयाम उम्र 23 वर्ष निवासी टिटहा कला थाना कुण्डम जबलपुर को प्रकरण मान न्यायालय से आजीवन कारावास एवं जुर्माना 1 हजार रूपये जमा न करने पर 3 माह सश्रम कारावास की सजा से दण्डित किया गया था। बंदी को 14 दिन की पैरोल मिली थी एवं 12-8-22 को जेल में दाखिल होना था।
लेकिन सजा से दण्डित बंदी जेल में प्रवेश न होकर पैरोल से फरार हो गया है। बंदी के जमानतदार जारू सिंह निवासी टिटहाकला थाना कुण्डम एवं बंसीती बाई निवासी टिटहा कला कुण्डम के विरूद्ध धारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



