भाजपा नेत्री अंजली नाहर ने संत रविदास यात्रा का पुष्प वर्षा से किया भव्य स्वागत

जबलपुर दर्पण। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के आवाह्न पर एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू जी के निर्देशानुसार पूर्व विधानसभा झामन चौक में संत शिरोमणि श्रीरविदास जी के मंदिर निर्माण #समरसता_यात्रा का सुदर्शन समाज महिला इकाई की जिला अध्यक्ष एडवोकेट अंजली दीपक नाहर के नेतृत्व में स्वागत एवं पादुका पूजन किया, समरसता यात्रा के दौरान पूर्व विधानसभा की अंजली दीपक नाहर ने बताया कि संत रविदास जी समरसता सद्भावना, आध्यात्मिक उपदेश व सामाजिक समता के अद्वितीय संत है।
मध्यप्रदेश के पावन भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण से प्रदेश रविदास जी के जीवन और उपदेशों की स्मरण स्थली बनकर उभरेगा, इस अवसर पर भारतीय सुदर्शन समाज महासंघ रजी नं 1213/S-A 1872दिल्ली ईकाई जबलपुर ने यात्रा में सुदर्शन के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा में स्वागत के दौरान, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू, प्रसादी लाल बिरहा, पप्पू गिरानियां, जागेश समुंद्रे, जगदीश चोहटेल, दीपक नाहर, भरत बिरहा, हरिराम बिहार, सुरेश तामियाँ, सूरज समुंद्रे, दर्शन कुंडे, चंद्रशेखर बिरहा, धर्मदास छिपेलकर, टेकचंद अधिकार, गुरुदास बढ़गैया, विकास अर्खेल, रामकिशन हाटे, मदनलाल महावत, अजय अधिकार, राजेश मझार, बच्चा अतरबेल, नीरज मार्वे, बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी,सभी मातृशक्ति उपस्थित रहीं ।



