लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने तहसील कार्यालय में किया गया परिवर्तन

विभिन्न कार्यों के लिए तहसील न्यायालय पहुंचे लोगों को मिलेगी सुविधा।
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के शाहपुरा तहसीलदार अमृतलाल धुर्वे ने जानकारी देते हुए बताया की लोगों की सुविधाओं को ध्यान रखते हुए तहसील कार्यालय में कई परीवर्तन किए गए हैं, ताकि लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके। बताया गया कि तहसील कार्यालय में प्रमुख रूप से पेशी के दौरान आने वाले लोगों के लिए तहसील परिसर में व कार्यालय के अंदर कुर्सियां लगवाई गई है, साथ ही नायब तहसीलदार ऋषभ ठाकुर के द्वारा कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए रूम भी तैयार किया गया है। इसके अलावा भी तहसील कार्यालय में प्रोजेक्टर लगवाया गया है, ताकि ऑनलाइन प्रशिक्षण व प्रगति रिपोर्ट कर समीक्षा बैठकों में आसानी हो सके। कार्यालयों में हुए बदलावों की जानकारी तहसील कार्यालय में बैठक का आयोजन कर किया गया, जिसमें सभी आरआई पटवारी को लंबित, सीमांकन व अन्य प्रकरणों को समय में निपटाने के लिए कड़े निर्देश दिए गए साथ है। बैठक में आरबीसी 6-4 के प्रकरणों को जल्द से जल्द निपटाने को लेकर निर्देश दिए गए, कार्य में लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश बैठक में दिए गए हैं।


