कांग्रेसियों के विरोध करने के बाद शहर में नहीं आए शिवराज सिंह चौहान

जबलपुर दर्पण। जबलपुर शहर में मुख्यमंत्री के आगमन पर कांग्रेस नेता विष्णु विनोदिया उनके साथियों के साथ पुलिस द्वारा बलपूर्वक किया गया गिरफ्तार विष्णु विनोदिया के द्वारा बताया गया प्रदेश के सबसे झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री जो महिलाओं की सुरक्षा की बात करते हैं उनके शासनकाल में सबसे ज्यादा अत्याचार लूट बलात्कार महिलाओं के साथ हो रहा है इसके विरोध में आज 9 अगस्त युवा क्रांति दिवस भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल हुए कार्यक्रम समापन के बाद मुख्यमंत्री के आगमन पर विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे कांग्रेसी विष्णु विनोदिया श्रीमती प्रभा सिंह राकेश चक्रवर्ती पिवेंद्र सिंह चौहान ओम प्रकाश मनोज बैरागी सहित अन्य कार्यकर्ताओं को टाउन हाल गांधी भवन से पुलिस के द्वारा बलपूर्वक गिरफ्तार किया गया|



