जापान में भी दिखा ‘जेलर’ का क्रेज, सात समंदर पार से कपल आया रजनीकांत की फिल्म देखने

मुंबई। जेलर’ का खूमार जापानी दर्शकों के सिर भी चढ़ चुका है। जापान से एक कपल देश आया है। वह तमिलनाडु पहुंचे हैं ताकि थलाइवा की ‘जेलर’ का आनंद उठा सके। सोशल मीडिया पर जापानी कपल का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह रजनीकांत के लिए अपनी दीवानी को जाहिर करते दिख रहे हैं।
जेलर’ में रजनीकांत के अलावा तमन्ना भाटिया, शिव राजकुमार, रम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, योगी बाबू से लेकर वंसत रवि जैसे कलाकार भी नजर आए हैं। फिल्म 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है जिसे, नेल्सन दिलीप कुमार ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने यूए सर्टिफिकेट से पास किया है।जेलर’ का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 11 अगस्त को आएगा। मगर एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देखें तो अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले दिन ये 42 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग कर सकती हैं। ‘जेलर’ ने एडवांस बुकिंग में ही करीब 13 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। दिलचस्प बात ये है कि रजनीकांत की फिल्म हिंदी में रिलीज ही नहीं हो रही है।



