अध्यात्म/धर्म दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
श्री कृष्ण जन्माष्टमी मे निकालने वाली शोभा यात्रा की दूसरी बैठक 13 अगस्त को

जबलपुर दर्पण। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 07सितंबर को दोपहर 2 बजे पुराने बस स्टैंड से श्री नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह दास जी महाराज के सानिध्य में श्री सनातन धर्म महासभा द्वारा आयोजित शोभायात्रा को सुचारू रुप एवं भव्यता से निकालने के लिए दूसरी बैठक राम मंदिर मदन महल में 13 अगस्त रविवार को प्रातः 11 बजे से आयोजित की जा रही है
आप सभी भक्तों की उपस्थिति का आग्रह अध्यक्ष श्याम साहनी, चंद्र कुमार भनोत अशोक मनोध्याय, गुलशन मखीजा, गीता पांडे, बाबू विश्वमोहन, प्रवेश खेड़ा, विष्णु पटेल सहित श्रीराम मंदिर समिति, सनातन धर्म महासभा ने की है।



