रामनामी से शीघ्र प्रसन्न होते हैं शिव : स्वामी अशोकानंद

जबलपुर दर्पण। शिव अविनाशी है जन्म जन्मांतर के काल चक्र का निर्धारण स्वंय ही करते हैं । राम नाम का निरंतर जाप करते हुए भगवान शिव श्रीराम को आराध्य मानते हैं । शिव भक्त को राम नाम जप करते हुए शिवाराधना करने से त्रिलोकी नाथ अभय वरदान देते हैं , रामनामी से भगवान शिव बहुत ही शीध्र प्रसन्न होते हैं
उक्त उद्गार स्वामी अशोकानंद जी महाराज ने हिन्दू श्रावण पुरूषोत्तम मास के पावन अवसर पर नर्मदा मैया की गोद में भक्ति धाम ग्वारीघाट में व्यासपीठ से श्रीशिव महापुराण के तृतीय दिवस कहे ।
पं वेदांत शर्मा ने बताया कि 15 अगस्त तक प्रतिदिन सायं 3 बजे से शिव महापुराण की कथाओं का श्रवण करायेगे । महाराज जी के सानिध्य में वैदिक आचार्यों के व्दारा वैदिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया है, देव आवाहन, नवग्रह, षोणश मातृका कलश स्थापना
धार्मिक वैदिक अनुष्ठानों में पूजन अर्चन पंडित वेदांत शर्मा , पुष्प तिवारी ,अभिलाष पाँडे , वेदप्रकाश शर्मा , विजय पंजवानी , पप्पू लालवानी , रमेश मंगतानी,उमेश पारवानी, आशीष लालू महाराज, पुष्पराज तिवारी सहित भाक्तिधाम सेवा समिति ने की ।



