पवित्र श्रावण मास एवं पुरुषोत्तम मास में निरंतर रुद्राभिषेक का आयोजन

जबलपुर दर्पण। पवित्र श्रवण मास एवं पुरुषोत्तम मास के पुण्य अवसर पर शिव गणेश मंदिर परिवार द्वारा विगत वर्ष अनुसार इस वर्ष भी शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन पूज्य स्वामी ब्रह्मचारी श्री चैतन्यानंद जी महाराज के पावन सानिध्य एवं आचार्य पंडित नरेंद्र तिवारी जी द्वारा किया जा रहा है जोकी 04 जुलाई 2023 से 29 अगस्त 2023 तक प्रतिदिन शाम 04 बजे से 07 बजे तक मंजु पथ दिक्षितपुरा में आयोजित है।समापन 29 अगस्त को प्रात 10 बजे से हवन पूजन भंडारे के साथ होगा।इस अवसर पर मंदिर परिवार के रोहन वैद्य,राकेश शुक्ला,प्रशांत पांडेय,विजय बघेल,मनीष सोनी,ऋषभ शुक्ला,नीतेश अवस्थी,आदित्य परोहा,राहुल ताम्रकार,शशांक शिंदे,प्रशांत शुक्ला,कृष्णा ताम्रकार आदि ने समस्त भक्तगणों से उपस्तिथि की अपील की है।



