नंद घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की गूंज

जबलपुर । फूलो से सुसज्जित पालकी में श्री नंदकिशोर लड्डू गोपाल के श्री विग्रह को नरसिंह मंदिर परिसर मे संतो की अगुवाई मे परिक्रमा कर सांकेतिक रूप से सनातन धर्म महासभा की 41वी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
शोभायात्रा संपन्न हुई।
धर्म जागरण के लिए नित नूतन अवतार मे यशोदा नंदन अवतरित होते है, शस्य श्यामल मुरलीधर घनश्याम की धरा सभी का कल्याण करती है। महामारी के प्रकोप के बाद भी सारे जगत के लिए भारत के व्दारा औषधि और भोजन की व्यवस्था ही श्रीकृष्ण का विराट स्वरूप है उक्त उदगार नरसिंहपीठाधीश्वर डा नरसिंह दास महाराज जी ने सनातन धर्म महासभा जाबलिपुरम के तत्वावधान मे 41 वी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की सांकेतिक रूप से नरसिंह मंदिर परिसर मे निकाली गई शोभायात्रा के विराम पर धर्म सभा मे कहे।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी जी महाराज ने योगेश्वर श्रीकृष्ण की सबसे प्रिय गौ- गीता – गंगा – नर्मदा के साथ गौ चरण भूमि की रक्षा का आवाहन किया । धर्म सभा को स्वामी प्रकाशानंद जी, स्वामी राजारामाचार्य जी, स्वामी कालीनंद जी, स्वामी रामजी शरणजी, स्वामी रामानंदपुरी जी, स्वामी हनुमानदास जी, स्वामी बालकदास जी, स्वामी हरिगिरि जी, दादा पगलानंद जी, पं. वासुदेव शास्त्री, पं. अनूपदेव शास्त्री, पं. दीपनारायण शास्त्री ने भी संबोधित किया।
साकेतवासी जगतगुरू डा श्री श्याम देवाचार्य जी महाराज की पादुका का पंचोपचार पूजन सनातन धर्म महासभा जाबलिपुरम के अध्यक्ष श्याम साहनी, अशोक मनोध्याय, गुलशन मखीजा ने किया, आज की सांकेतिक शोभायात्रा में संत महात्माओ का पुष्पहारो से स्वागत
महासभा के बाबू विश्व मोहन, गिरिराज चाचा, अनिल तिवारी, प्रवेश खेड़ा, संजय सिंह यादव ने किया । महिला मंडल की वीणा तिवारी ,नीता चावला, गीता पांडे, डा श्रृध्दा तिवारी ने बांके बिहारी लाल की आरती उतारी। डा पवन स्थापक, डा सुधीर अग्रवाल, शरद काबरा ने कहा कि दो साल बाद सांकेतिक रूप भगवान श्रीकृष्ण की यात्रा से भक्तो का मंगल होगा।
बैंड दल , बधाई गाती भजनमंडल और भगवा ध्वज लेकर पूरे नरसिंह मंदिर परिसर मे पुष्प वर्षा करते हुए विष्णु पटेल, विध्येश भापकर, उमेश पारवानी, मनोज नारंग, रमा शंकर कटारे ,गुलशन चक्रवर्ती, हरीश सभरवाल, संजय तिवारी, जगदीश साहू, डा संदीप मिश्रा, अंबर पुंज, रमेश शर्मा, अनिल चंडोक, दीपक साहू, अजय तिवारी आदि चल रहे थे।
पिछले 40 वर्षो शोभायात्रा मे शामिल हो रहे नरसिंह मंदिर गीताधाम परिवार, सनातन धर्म महासभा जाबलिपुरम, श्रीकृष्ण मंदिर गोरखपुर, श्रीगोपाललाल जी महाराज मंदिर हनुमानताल, गोपाल मंदिर घमापुर, श्रीकृष्ण मंदिर छोटी ओमती, जगदीश मंदिर गढाफाटक,
झूलेलाल मंदिर भरतीपुर, श्रीराम मंदिर मदनमहल, यादव महासभा जबलपुर, गीताधाम ग्वारीघाट, नरसिंह मंदिर शास्त्री ब्रिज,
के समस्त पदाधिकारियो के प्रतिनिधि गण कोरोना प्रोटोकोल के कारण सीमित संख्या मे शामिल हुए।



