जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

महिला उद्यमी द्वारा जबलपुर में आयोजित दो दिवसीय व्यापार मेला

जबलपुर दर्पण । मेराकी संस्था द्वारा आयोजित गुलजार होटल महानदा में 11एवम 12 अगस्त (2 दिवसीय) व्यापारिक मेला लगाया गया है। संस्था की प्रमुख श्रीमती सीमा सिंग चौहान, नम्रता भाटिया, जया चंसोरिया, प्रतिभा जैन ने बताया कि यह पर हर साल की तरह इस साल भी सभी स्टॉल महिलाएं द्वारा आयोजित किए गए हैं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश से हमारी संस्था विगत कई सालो से इस तरह का आयोजन करती आई है। इसका संपूर्ण नजारा आप को यहां देखने को मिलता है। जबलपुर एवं आसपास के अन्य शहरों से भी आई लोगों ने अपने स्टॉल लगाए हैं हर साल की तरह इस साल भी उद्यमी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर माला राकेश सिंह नें कहा की अब समय बदल चुका है व्यापार जगत में अब महिलाएं भी पुरषों के मुकाबले में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है जो की समय के हिसाब से बहुत जरूरी भी है।

इस मौके पर उपस्थित होकर श्रीमती यामिनी अन्नू सिंह ने कहा कि इस तरीके के आयोजन जबलपुर शहर में होते रहने चाहिए है। व्यापारिक महिलाओं को इस मंच के द्वारा अपनी कला कृति, अन्य कलाओं का प्रदर्शन दिखाने का मौका मिलता है।

जबलपुर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपा राव ने कहां की समय आ चुका है महिलाओं को भी व्यापार जगत में अपना योगदान देना चाइए। इस अवसर पर उपस्थित श्रीमती अलका विश्नोई ने सभी उद्यमी महिलाओं की सराहना करते हुए कहा की आप सभी के सहयोग से आज जबलपुर में यह हमें राष्ट्रीय एवम अंतर राष्ट्रीय स्तर के वस्तुओ का एक साथ संग्रह देखने को मिलता है।

यहां उपस्थित नयागांव सोसाइटी अध्यक्षपत्नी खेरागढ़ राजकुमारी स्मृति देवी भार्गव ने मेराकी कि पूरी टीम को बधाई देते हुऐ कहा की आप लोगे को इस तरह के आयोजन हर तीन महीने में साल में कम से कम 4 बार लगाना चाइए। ताकि इसमें हर फेस्टिवल एवम हर ऋतु के हिसाब से वस्त्रों का संग्रह हमारे जबलपुर वासियो को देखने और खरीदने को मिलता रहे।

वोकल फॉर लोकल-इस मौके पर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदेश जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र पचौरी, प्रदेश सचिव दीपक सेठी, जबलपुर जिलाध्यक्ष रोहित खटवानी, सचिव मनु शरत तिवारी, सभी ने एक स्वर में मेराकी संस्था को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन जबलपुर में और बड़े पैमाने पर होते रहना चाइए एवम जबलपुर में उद्यमी महिलाओं के लिए एक बड़ा सा हब बन सके। जबलपुर वासियों से अपील की है कि आप लोग अधिक से अधिक संख्या में इस तरह के सभी आयोजित मेले में जाकर जरूरत का समान की खरीददारी जरूर करें। ताकि आप के शहर के व्यापारियों को आपंका सहयोग मिल सके और आप सभी वोकल फॉर लोकल के भागीदार बन सके। इस मेले में उपस्थित डॉ. प्रज्ञा धीरावनी, डॉ. पांसे, नंदिनी अग्रवाल, सुषमा जैन, ने सभी व्यापारी महिलाओं की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88