अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन

जबलपुर दर्पण । उच्च शिक्षा, विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार महाविद्यालय में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुनीता शर्मा के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अंतर्गत एच.आई.बी.-एड्स जागरूकता हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के प्रभारी श्री पुनीत मरवाह एन.एस.एस. अधिकारी द्वारा छात्र छात्राओं को एड्स एवं एच.आई.बी. नियंत्रण हेतु सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। डॉ. उमाशंकर पटैल अतिथि विद्वान द्वारा एड्स-एच.आई.बी. के नियंत्रण के बारे में विस्तार से बताया गया। डॉ. समीक्षा तिवारी अतिथि विद्वान द्वारा विभिन्न बीमारियों के विरूद्ध संघर्ष में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता के महत्च बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालयीन परिवार एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें। अंत में आभार प्रदर्शन श्री मुकेश विश्वकर्मा सहायक प्राध्यापक द्वारा किया गया।



