कटनी में कांग्रेस की समन्वय बैठक में संगठन को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प!

ढीमरखेड़ा जबलपुर दर्पण । आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को नई धार देने और संगठन को ज़मीनी स्तर पर सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज कटनी में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण की संयुक्त समन्वय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मध्य प्रदेश अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटीके महासचिव एवं कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी के मुख्य आतिथ्य में हुई इस बैठक में भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
संगठन को सक्रिय करने पर ज़ोर-प्रभारी हरीश चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रिय करने पर विशेष ज़ोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांग्रेस को जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ को सुदृढ़ करना होगा। चौधरी ने आह्वान किया कि आने वाले दिनों में पार्टी के सभी सदस्यों को हर मोर्चे पर एकजुट होकर जनता के बीच पहुंचना है।
कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी बैठक के दौरान अपने बहुमूल्य सुझाव रखे और संगठन के प्रति अपनी समर्पण और प्रतिबद्धता को दोहराया।
नई ऊर्जा और दिशा-बैठक को कांग्रेस संगठन की एकता और सामूहिक सक्रियता को नई दिशा प्रदान करने वाली माना जा रहा है। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि प्रभारी चौधरी द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और निर्देशों से जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी, जिससे पार्टी की स्थिति और मजबूत होगी।
बैठक में सहप्रभारी रणविजय सिंह लोचव, जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, प्रभारी कटनी वीरेंद्र द्विवेदी, विक्रमादित्य सिंह, नीरज सिंह बघेल, कर्ण सिंह चौहान, राजेश चौबे, रजनी वर्मा, माधुरी जैन, विजय पटेल, रागनी मनोज गुप्ता,आनंद मिश्रा, मोहम्मद इजरायल, मुकेश परोहा, शुभम मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



