आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर चलाया जा रहा तिरंगा अभियान

जबलपुर दर्पण। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा 13 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन जबलपुर, जबलपुर शहर के प्रत्येक नागरिक से अनुरोध करती है कि आप अपने घर, दुकान, प्रतिष्ठान , स्कूल, कालेज इत्यादि जगहों पर अपने देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा अनिवार्य रूप से फहराएं और एक दूसरे को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित करें। अपने आप को गौरवान्वित महसूस करें, ये हमारे देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी है, गर्व और भावनाओं को प्रकट करने का अवसर है। तिरंगा हमारे देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान में बढ़ चढ़कर निभाएं भागीदारी
नन्ही परी कुमारी शैलवी धुसिया उम्र 10 वर्ष केन्द्रीय विद्यालय 1 एस टी सी सदर जबलपुर में कक्षा छठवीं में पढ़ती है। बिलहरी जबलपुर में रहती है। माता का नाम अन्नू है, पिता का नाम बृजलाल है।



