शिवराज सरकार भ्रष्टाचार के आरोपो की जांच के बजाय एफआईआर कराकर प्रताड़ित कर डरा रही:कांग्रेस
जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष ( ओबीसी विभाग) पूर्व प्रदेश प्रवक्ता टीकाराम कोष्टा ने कहा कि शिवराज सरकार के भ्रष्टाचार को मध्यप्रदेश मीडिया ने प्रमुखता से उठाया। मैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलनाथ के आरोपों से तिलमिला कर एफआईआर कराना निदनीय है । मध्य प्रदेश में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण आहार में घोटाला , महाकाल लोक के निर्माण में भी जिस तरह घोटाला किया गया, वह वहां वहां हवा चलने से गिरी सप्त ऋषियों की मूर्तियां अपने आप बयान करती हैं। जरा सी बाढ़ में कारम डैम का बह जाना बताता है कि मध्य प्रदेश में ठेकेदारी में कितना कमीशन चल रहा है।
शिवराज जी ने 18 साल के कार्यकाल में उन्होंने घोटाले करने का कीर्तिमान बना दिया है। नदी में घोटाला, पहाड़ में घोटाला, स्कूल में घोटाला, शिक्षा में घोटाला, भोजन में घोटाला, भजन में घोटाला, अस्पताल में घोटाला इलाज में घोटाल, रेमडेसीविर इंजेक्शन में घोटाला, कोरोना की मृत्यु छुपाने में घोटाला, पुलिस भर्ती में घोटाला, पटवारी भर्ती में घोटाला, नर्सिंग कॉलेज में घोटाला, आयुष्यमान योजना में घोटाले, शिवराज सिंह चौहान ने घोटाले की झड़ी लगा दी है। भोपाल के आरटीओ को इसलिए हटाया गया क्योंकि आरटीओ दफ्तर में होने वाले लेनदेन की चिट्ठी एक प्रतिष्ठित अखबार ने प्रकाशित कर दी थी।


