स्वतंत्रता दिवस पर भाजयुमो ने निकली तिरंगा यात्रा

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के आव्हान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर द्वारा देश की आजादी के 76 वर्ष पूर्ण होने पर जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में महानगर की चारों विधानसभा में विशाल तिरंगा यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया गया!बाइक रैली शहर की चारों विधानसभाओं में मुख्य मार्ग से होते हुए निकली गई एवं देश की स्वतंत्रता का संदेश देते हुए देशभक्ति गीतों और भारत माता की जय कार करते हुए निकली गई ।बाइक रैली द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता की जय उद्घोष करते हुए तिरंगा हाथों में लेकर अपने उत्साह ,उमंग और देशभक्ति का संदेश देते हुए सभी से शामिल होने की अपील की गई एवम देश के स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई।बाइक रैली में प्रमुख रूप से जबलपुर लोकसभा के सांसद राकेश सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभात साहू,विधायक अशोक रोहाणी,रिंकू विज,कमलेश अग्रवाल अंचल सोनकर,शरद जैन,आशीष दुबे,अखिलेश जैन,धीरज पटेरिया,अभिलाष पांडे ,सोनू बचवानी,ईशान नायक,रौनक अग्रवाल,अर्णव तिवारी,राम सोनकर,शरद विश्वकर्मा,अंकित फ्रांसिस,मोहित चौबे,आशीष राव,आर्यन मिश्रा,स्वप्निल पांडे,पीयूष समदरिया,आकाश रजक ,हर्षित राय, समरजीत, आकाश सराफ,वैभव चौरसिया,निक्की रजक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



