जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पटवारी लोगों से घूस मांगता रहा, 16 अगस्त को लोकायुक्त ने धर दबोचा

जबलपुर दर्पण। सिहोरा तहसील के पटवारी कार्यालय मझगवाॅ में पटवारी देवीदीन और उसके सहयोगी प्राइवेट ऑपरेटर शारदा पटेल और आवेदक जितेंद्र सिंह पटेल के बीच फौती नामांतरण कार्य करने के लिए 20 हजार रुपये की डीलिंग हुई थी। जिसमें प्रथम किस्त 10 हजार रुपये रिश्वत 16 अगस्त को लेते हुए लोकायुक्त निरीक्षक कमल सिंह, निरीक्षक नरेश बैहरा, उपनिरीक्षक शिशिर पाण्डे, सहित चार सदस्य दल ने रंगे हाथ दो भ्रष्टाचारियों को रिश्वत लेते पकड़ लिया गया।
आवेदक जितेंद्र सिंह पटेल निवासी सिंगोंद ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत किया था कि मेरे जीजा अरविंद पटेल जुनवानी तहसील सिहोरा के निवासी हैं। जो 5 माह पूर्व करंट लगने से उनकी मौत हो गई थी। जिसमें आवेदक की बहन सीमा पटेल ने 1. 23 हेक्टेयर कृषि भूमि का फौती नामांतरण करने के लिए 31 जुलाई को लोक सेवा केंद्र सिहोरा में आवेदन फार्म जमा किया था। इस दौरान हल्का पटवारी देवीदीन पटेल और उसके सहयोगी शारदा पटेल द्वारा फौती नामांतरण कार्य करने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई थी। जिसमें शिकायत सत्यापन उपरांत 16 अगस्त को पटवारी देवीदीन के कहने पर सहयोगी शारदा पटेल कचनारी ने प्रथम किस्त 10 हजार रूपये प्राप्त करने के लिए पटवारी कार्यालय मझगवां में आवेदक को बुलवाया गया था। इस दौरान लोकायुक्त अधिकारियों ने रिश्वत लेते हुए, पटवारी कार्यालय में पटवारी व, उसके साथी को रंगे हाथ पकड़ लिया गया और पटवारी और उसके सहयोगी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88