जबलपुर के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात होगा राइट टाउन स्टेडियम

स्मार्ट सिटी से हो रहे निर्माण कार्यों का साँसद ने किया निरीक्षण
जबलपुर दर्पण। जबलपुर का प्रमुख राइट टाउन स्टेडियम नए रूप में विकसित किया जा रहा है जिसमे अत्याधुनिक संसाधनों और नई तकनीक से विभिन्न खेलो हेतु इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो रहा इसके पूर्ण होने के बाद यह खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात होगी, यह बात साँसद श्री राकेश सिंह ने राइट टाउन स्टेडियम में स्मार्ट सिटी योजना से हो रहे विकास कार्यो के निरीक्षण के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कही। साँसद श्री सिंह ने कहा हमारे जीवन मे खेलो का महत्वपूर्ण स्थान है, खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक के इंफ्रास्ट्रक्चर की महती आवश्यकता होती है और इसी उद्देश्य से स्मार्ट सिटी द्वारा पं रविशंकर शुक्ल स्टेडियम राइट टाउन को आधुनिक स्वरूप में विकसित किया जा है जिसमे 66 करोड़ की लागत से एथेलेटिक्स ट्रेक, फुटबॉल ग्राउंड, टेबल टेनिस कोर्ट, बिलियर्ड्स स्नूकर, बैडमिंटन, स्क्वैश, मल्टीलेवल पार्किंग आदि का निर्माण किया जा रहा है। प्रमुख बात है कि आधुनिक तकनीक का उपयोग कर इसका निर्माण किया जा है जिसमे मुझे जानकारी दी गई है कि इसके सिंथेटिक ट्रेक में लगाई गई साम्रगी तुर्की से मंगाई गई है इसी तरह अन्य निर्माण कार्य मे भी उच्च स्तरीय तकनीक से कार्य किये जा रहे है।
श्री सिंह ने कहा स्टेडियम को आधुनिक स्वरूप में लाने के लिए किए गए कार्य मे विलम्ब अवश्य हुआ है परंतु अब यह पूर्णता की ओर है और आने वाले समय मे जबलपुर सहित आसपास के क्षेत्र के खिलाड़ी भी इसका उपयोग खेल गतिविधियों के लिए करेंगे। श्री सिंह ने कहा राइट स्टेडियम के आधुनिक स्वरूप में आने के बाद शासन द्वारा इसके संचालन की जिम्मेदारी तय की जाएगी और इसे आउटसोर्स किया जाएगा जिससे इसके रखरखाव इत्यादि में सुविधा हो सके। इस अवसर पर मप्र ओलंपिक संघ के सचिव दिग्विजय सिंह, ग्रामीण जिलाध्यक्ष रानू तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल उपस्थित थे।



