जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
जीआईएफ से विनोद शर्मा की विदाई

जबलपुर दर्पण। यंत्र इंडिया लि की महत्वपूर्ण यूनिट जीआईएफ के विनोद शर्मा,जूनियर वर्क्स मैनेजर (एस जी) का डायरेक्टरेट ऑफ ऑर्डनेन्स (सी एन्ड एस) नई दिल्ली ट्रांसफर होने पर जीआईएफ के महाप्रबंधक सुकान्त सरकार ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए विदा किया। अनिल शुक्ला ने बताया की इस अवसर पर जीआईएफ के वरिष्ठ अधिकारी एस के बसक, गौरव कुशवाहा, टोटल मंडल, जीशान, कुमार मनीष, विकास गिरी, राकेश त्रिपाठी, श्रीमती अनामिका श्रीवास्तव, पंकज मिश्रा, आशीष सिडाम ने भी विनोद शर्मा को पुष्पहार पहनकर कर भावपूर्ण विदा किया।



